सीवान लोकसभा चुनाव में दोनों गठबंधन ने खेला महिला कार्ड, 17 वीं लोकसभा में पहली बार एक महिला करेगी सीवान का प्रतिनिधित्व !

सीवान [ 23 मार्च ] एनडीए के द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने के साथ ही सीवान संसदीय क्षेत्र का चुनाव दिलचस्प हो गया है । अब यह प्रबल संभवना बन रही है कि 17वीं लोकसभा में सीवान का प्रतिनिधित्व एक महिला सांसद के द्वारा किया जएगा।बता दें कि सीवान संसदीय क्षेत्र से इस बार दोनों गठबंधनों ने महिला प्रत्याशी पर ही दांव लगाया है।
एनडीए जहां दरौदा विधायक कविता सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है वही राजद की ओर से पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना साहब प्रत्याशी घोषित की गई है। इस बार सीवान संसदीय क्षेत्र का चुनाव देखने लायक होगा ।दोनों गठबंधनों की ओर से घोषित महिला प्रत्याशियों के पति क्षेत्र में बाहुबली माने जाते हैं। एनडीए बाहुबली नेता अजय सिंह की पत्नी व दरौंदा विधायक कविता सिंह को प्रत्याशी बनाया है वही राजद की ओर से पूर्व सांसद व बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना साहब प्रत्याशी होगी ।

सीवान की घोषित दोनों महिला प्रत्याशियों का दो-दो बार का चुनाव लड़ने का अनुभव है ।
कविता सिंह जहां दरौंदा की वर्तमान विधायक अपनी सास जगमातो देवी के निधन होने से खाली हुए सीट पर नवंबर 2011 में उप चुनाव लड़ी व लगभग 52 हजार मत पाकर चुनाव में जीत दर्ज किया, वही पुन: 2015 की बिहार विधानसभा के आम चुनाव में जदयू प्रत्याशी के रूप में दरौदा विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ी व लगभग 62 हजार मत पाकर विधायक बनी ।
वही राजद प्रत्याशी हिना साहब 2009 में अपने पति व सीवान के वर्तमान सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन को सजा होने के कारण चुनाव लड़ी व लगभग एक लाख 77 हजार वोट पाकर दूसरे स्थान पर रही । 2009 में निर्दलीय उम्मीदवार ओमप्रकाश यादव ने उन्हें चुनाव में शिकस्त दिया । वही 2014 मे भी वह सीवान लोकसभा से राजद की प्रत्याशी बनी और इस बार इन्हे लगभग दो लाख 58 हजार वोट मिले व इस बार भी भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश यादव ने चुनाव हराया ।
कुल मिलाकर एक बात स्पष्ट संकेत दे रहा हैं कि इस बार सीवान संसदीय क्षेत्र का चुनाव दिलचस्प व रोचक होने जा रहा हैं और कोइ बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो 17 वीं लोकसभा में आजादी के बाद पहली बार सीवान से एक महिला सांसद को सीवान क़ा प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल सकता हैं।
••••••••••
नवीन सिंह परमार
By – परमार मीडिया, सीवान