समान काम समान वेतन सरकार दे, नहीं तो होगा आन्दोलन

मशरक (सारण): मशरक चंदेश्वर मोड़ अवस्थित आईडीयल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रविवार को बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मशरक प्रखंड इकाई की एक आवश्यक बैठक प्रखंड अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह कुशवाहा के अध्यक्षता में हुई। संघ की बैठक में इन महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। जिसमें मुख्य रूप से शिक्षक संघ अपनी मुख्य मांग शिक्षकों का समान काम समान वेतन सहित 7सूत्री मांगो की पुरा होने तक संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में लिए गए निर्णय संगठन का विस्तार पूर्ण रूपेण किया जाएगा। डीएलएड ओडिएल, नेयाज के सभी सत्र को प्रशिक्षण समाप्ति तिथि से प्रशिक्षित शिक्षकों का पे ग्रेड दिया जाए। पुरानी पेंशन योजना का लाभ शिक्षकों को दिया जाए। वेतन निर्धारण की विसंगती को दुर किया जाए। ईपीएफ कटौती शिघ्र लागू किया जाए।
बैठक में इन मांगों को लेकर नितिश सरकार पर दवाव बनाने की मांग की गई। तथा समान काम समान वेतन की मांग की गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मानव श्रृंखला का बहिष्कार किया जाएगा। इस बैठक में अरविन्द सिंह, रत्नेश सिंह, रजनिकांत राम, बच्चा कुमार, अनिल मिश्रा, कयुम अहमद, मुकेश राम, शरीफ आलम, कमलेश्वर सिंह, राजीव रंजन, राजमोहन सिंह, विनोद बैठा, रामनाथ शर्मा, लग्नेश सिंह, उमेश मिश्रा आदि मौजूद थे। सरकार अपनी खुला मंच से येलान नहीं करती है तो हम सभी शिक्षक विद्यालय में ताला बंदी कर अनिश्चितकालीन आन्दोलन चलाने को विवश होंगे।