छपरा :- युवा क्रान्ति रोटी बैंक के सदस्य प्रकाश कुमार टिल्लू ने रक्तदान कर साहेबगंज निवासी विकास कुमार की पत्नी रेखा देवी को रक्तदान कर बचाई जान ,

दिनांक 2 अगस्त की संध्या युवा क्रान्ति रोटी बैंक सदस्य मनीष मनी के पास फोन आया और A पॉजिटिव रक्त के लिए आग्रह किया गया तब मनीष मनी ने अपने संस्था के व्हाट्सएप ग्रुप में अपनी टीम को अवगत किया तब युवा क्रांति सदस्य प्रकाश कुमार टिल्लू ने रक्तदान के लिए आगे आये ।

युवा क्रांति सदस्य प्रकाश कुमार ने कहा कि जब मुझे मालूम चला मैने रक्तदान करने की सोची और संयोग बस रक्षाबंधन के दिन एक बहन को मेरे रक्त से जिंदगी बचती है तो इससे बड़ी खुशी और क्या होगी , प्रकाश कुमार ने रक्तदान कर लोगो से अपील किया कि हर को रक्तदान करना चाहिए क्योंकि रक्तदान जीवन दान है ।

वही युवा क्रांति रोटी बैंक के संस्थापक विजय राज ने कहा कि हम सब को जब भी मालूम पड़ता है कि कोई भूखे है या रक्त की कमी से कोई जूझ रहा है तब हम सब हर सम्भव मदद करने का प्रयास करते है हम सब का एक ही सोच है न भूखे किसी को रहने देंगे, न रक्त से किसी को मारने देगें ।

युवा क्रांति सदस्य सन्नी खान भी रक्तदान करने में थे मौजूद उन्हें कहाँ की हम सब को हर किसी के सुख दुख में साथ खड़ा रहना चहिये रक्तदान करने से किसी की जिंदगी बचती है जिंदगी का सबसे अनमोल दानों में से एक है रक्तदान , रक्तदान करने से हम सब कितनी बीमारियों से बचते है ।।

इस अवसर पर युवा क्रान्ति रोटी बैंक के सदस्य , राशिद रिज़वी ,विवेक चौहान भी थे मौजूद ।।