पांच दुकानों में हुये भीषण चोरी की घटना के बाद पीड़ितों का हाल चाल पुछने पहुंचे सांसद सिग्रीवाल

मशरक: थाना क्षेत्र के डुमरसन-राजापट्टी गोला में बीती रात पांच दुकानों में हुए भीषण चोरी की घटना के बाद बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पहुंच पीड़ितों का हाल चाल पुछा। सांसद सिग्रीवाल ने डुमरसन बजार के पीड़ित व्यवसायियों के साथ साथ आमजनो की बात सुनने व जानने के बाद घटना को गंभीरता से लिया।

सांसद सिग्रीवाल लोगों से मिले और घटना के विषय में जाना तथा DIG सारण से फोन पर बात कि और घटना के जांच के लिए SIT गठन कर जल्द से जल्द अपरधियो को पकड़ने तथा चोरी हुए समान को बरामद करने के लिए कहा। सांसद सिग्रीवाल से फोन पर बात करने के दौरान DIG सारण ने आश्वस्त किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी ने SIT के गठन कर जल्द से जल्द घटना में सामिल अपराधियों को पकड़ने तथा समान बरामद करने का आश्वासन दिया। मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य सुरेन्द्रनाथ सिंह भाजपा के मशरक मंडल उतरी के अध्यक्ष सुनिल कुमार सिंह पूर्व भाजपा अध्यक्ष रविरंजन सिंह मन्टु, भाजपा अतिपिछडा मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा, ललन मांझी सहित सैकड़ों लोगों व व्यवसायियों की उपस्थिति रही।