
गड़खा। गड़खा विधान सभा क्षेत्र में आई प्रलंयकारी बाढ़ में परेशान बाढ़ पीड़ितों की मदद में समाजसेवी जगह जगह राहत सामग्री का वितरण व्यक्तिगत रूप से कर रहें है।राहत सामग्री वितरण की इस कड़ी में को राजद नेता समाजसेवी सह भावी प्रत्यासी सुरेंद्र राम ने विधान सभा के श्रीपाल बसन्त, जलाल बसन्त भुईगांव समेत कई गांव में बाढ़ पीड़ितों के बीच सूखा राशन का वितरण किये। सुरेंद्र राम ने जानकारी देते हुए कहा कि जब तक आपदा की स्थिति बनी रहेगी वह राहत सामग्री वितरित करते रहेंगे बाढ़ पीड़ितों को वह हर सम्भव मदद करेंगे साथ ही पीड़ितों को सरकार से क्षति का आकलन करा उचित मुआवजा दिलवाने का प्रयास करेंगे।वही इस दौरान सूखा राशन पाकर बाढ़ पीड़ितों के चेहरे पर दिखाई दिया।




Recent Comments