भेल्दी।अमनौर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं बसपा प्रदेश महासचिव पूनम राय राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जी के नीतियों और सिद्धांत में आस्था और विश्वास व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गयी।जिनकी सदस्यता माननीय बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी प्रसाद यादव और तेजप्रताप यादव के सहमति से राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने गणमान्य पदाधिकारियों के समक्ष दिलायी।
राजद की सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत पूनम राय ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी और तेजप्रताप यादव से मिलकर उनसे अमनौर विधानसभा क्षेत्र के लिए आशीर्वाद मांगा और आभार व्यक्त किया।सारण जिले में समाजसेवी एवं लोकप्रिय महिला नेत्री के रूप में पूनम राय का एक अपना पहचान और छाप है। शामिल होते ही बधाईयों का तांता लगा रहा, बधाई देने वालों में, पूर्व राजद जिलाध्यक्ष जिलानी मोबिन, युवा जिलाध्यक्ष , अध्यक्ष मसकूर अहमद खान,मुख्तार राय,शनि ठाकुर,गुडु मेहता, भीष्म यादव,बहुल अंसारी, इम्तेयाज अंसारी सलीम खान, राजीव सिंह,अनुज सिंह, शिवजी मास्टर आदि प्रमुख हैं।