
सारण/मढ़ौरा ।
थाना क्षेत्र के इसरौली टोले चनना में गहरे पानी में डुब जाने से एक युवक की मौत हो गयी । युवक चंनना निवासी शिवदत्त राम का 23 वर्षीय पुत्र प्रदीप राम बताया गया है । मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की संध्या युवक शौच के लिये घर से निकला था । घर के बगल में ही गड्ढे की तरफ जाने के दौरान पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में चले जाने से डुब गया । इधर जानकारी पर परिजन और गांववालों ने ढ़ुढ़ने का प्रयास किया लेकिन जानकारी नही मिल सकी । सुबह गांव वालों को पानी मे डूबा शव दिखा । सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है ।




Recent Comments