
समस्तीपुर:हथौड़े की चोट से घायल इलाजरत गिरधारी की मौत ।
रिपोर्ट:केशव बाबू/
#जख्मी 2 माह 3 दिन बाद हार गया जिंदगी से जंग।
विभूतिपुर(समस्तीपुर)।
थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में विगत दिन हुए हथौड़ा कांड में जख्मी गिरधारी दास इलाज के दौरान मौत हो गयी।गिरधारी 2 माह 3 दिन बाद जिंदगी से जंग हार गया ।बताया जाता है कि विगत 5 जून को हथौड़ा हमलावर ने उसे सुप्ता अवस्था में सिर पर वार कर जख्मी कर दिया था ल।इस दौरान अपराधी को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ और पीट-पीटकर मार दिया था ।वही जख्मी गिरधारी दास का इलाज एमसीएच पटना में चलाया जा रहा था ।जहाँ वह जिंदगी से जंग बुधवार 7 अगस्त की रात्रि में हार गया ।जख्मी के पुत्र और पत्नी को भी अपराधी ने निशाना बनाया था ।जिसमें मृतक के पत्नी बोरनी देवी को भी एक आंख खोना पड़ा है ।मृतक अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री तथा अपने पुत्र , पत्नी को मायाजाल संसार में छोड़ गया।वही शव के आते ही गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। वहीं परिजनों का रो-रो कर बेसुध हो रहे थे।सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक कैलाश प्रसाद सिंह अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम में भेज दिया है ।वहीं स्थानीय मुखिया ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से वार्ता कर तत्काल राहत के लिए 20हजार दिलाने की आश्वासन दिया।




Recent Comments