धनी छपरा गांव में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान संपन्न

मांझी(सारण) : स्थानीय धनी छपरा गांव में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान मां काली मंदिर जीर्णोद्धार सह प्राण प्रतिष्ठा के साथ सम्पन्न हो गया। विद्वान ब्राम्हणों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न अनुष्ठान के पश्चात भंडारा व रात में देवी जागरण आयोजित किया गया। उधर कौरुधौरु गांव में मां काली मंदिर परिसर में चौबीस घण्टे का अखण्ड अष्टयाम सम्पन्न हुआ। गायक वरुण कुमार उर्फ लाल बाबा दीपक शर्मा भोला सिंह तथा गंगा सागर भगत की मंडलियों ने भाग लिया। संचालन सुनील कुमार पाण्डेय ने किया।