समस्तीपुर:शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में तालाबंदी कर दिया धरना

#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू:
विभूतिपुर
विभूतिपुर:- प्रखंड के डीबीकेएन कॉलेज नरहन के मुख्य द्वार पर B.Ed की समस्त कर्मियों एवं शिक्षक व शिक्षकेत्तर अपनी मांगों के समर्थन में तालाबंदी कर धरना दिया इसके समर्थन मे विभिन्न एसएफआई, छात्र जदयू एवं अन्य विद्यार्थियों ने सहयोग दिया शिक्षकों ने विगत 1 वर्षों से लंबित वेतन भुगतान की मांग कर रहे थे।बीएड में वेतन मद में 1 वर्ष आवंटन प्राप्त है इसके बावजूद प्राचार्य के द्वारा भुगतान नहीं किया जाता है समस्या का रूप धारण कर लिया प्राचार्य मनमानी रवैया के कारण महाविद्यालय की शैक्षणिक माहौल ध्वस्त हो चुका है इलाके की सुप्रसिद्ध महाविद्यालय में संचालित बीएड पाठ्यक्रम आज तालाबंदी बंदी के कारण आमजनों की आशा पर पानी फेर गया है।
सभास्थल पर डॉ विनय रमन के नेतृत्व में उपस्थित सदस्यों ने “प्राचार्य भगाओ बीएड बचाओ, काली सूची वाले प्राचार्य को वापस करो, लंबित वेतन का भुगतान शीघ्र करो” आदि का नारे लगाये।
घरना में B.Ed के विभागाध्यक्ष डॉक्टर कनक लता सिंह, सुशील कुमार सिंह, दिलीप कुमार,गौतम कुमार, प्रोफेसर अरशद हुसैन, डॉ विनय कुमार रमन, डॉ अनिता कुमारी ने संबोधित करते हुए मांगों के समर्थन में विचार व्यक्त किया। डॉक्टर हरि किशोर केशव, अमित कुमार, रितेश कुमार, पंकज कुमार, वीरचंद सहित अन्य मौजूद थे सभा को छात्र नेता मंजेश कुमार, रणधीर कुमार ,गौरव कुमार, बबलू कुमार, संदीप कुमार, रिशु मिश्रा आदि ने संबोधित किया
सभा की अध्यक्षता कर रहे B.Ed के विभागाध्यक्ष डॉक्टर कनक लता सिंह ने बताया कि मांगे पूरी होने तक तालाबंदी जारी रहेगा ।