सारण:बैंक कर्मी से बाईक सवार अपराधियो ने चाकू मार कर रुपये और मोबाइल लूट कर फरार
रिपोर्ट -दीपक कुमार सिंह
परसा-मकेर परसा पथ पर मकेर थाना क्षेत्र के कुशहा नहर के समीप निजी बैंक कर्मी से बाईक सवार तीन अपराधियो ने सीने में चाकू मार कर रुपये और मोबाइल लूट कर फरार हो गए।घटना की सुचना पर थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच घटना की जानकारी ली।घायल बैंक कर्मी को स्थानीय दुकानदार तथा राहगीर की मदद से उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा में भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिये पीएमसीएच रेफर कर दिया।घायल बैंक कर्मी मशरख थाना क्षेत्र के बराहिमपुर निवासी राम सिंगार पंडित का पुत्र स्वामीनाथ पंडित बताया गया है।दरियापुर थाना क्षेत्र के मस्तीचक मोड़ पर भारत फाइनेंसियल इंक्लूजर बैंक लिमिटेड में संगम मैनेजर के पद पर कार्यरत है।पीड़ित कर्मी ने पुलिस को बताया कि मकेर दादनपुर गांव से वसूली कर परसा कार्यालय आ रहा था तभी कुसहा नहर के समीप अपाची बाईक पर सवार नकाप पोश में तीनअपराधियो ने रोका और चाकू मार कर रूपए रखा थैला लूट कर भाग निकले।थैला में छः हजार नगद स्वैप मशीन तथा मोबाइल लूटने की बाते कही है।कर्मी ने बताया कि गत दो दिन पूर्व भी दरियापुर के सुंदरपुर के समीप अपराधियो ने रुपये छीनने का प्रयास किया था।थानाध्यक्ष सुरेश कुमार राय ने बताया कि अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये संदिग्ध ठिकानो पर छापेमारी की जा रही है।वही घटना में शामिल अपराधियो को यथाशीघ्र गिरफ्तार कर लिए जाने की बातें कही।