समस्तीपुर:देशी कट्टा के साथ एक युवक गिरफ्तार
#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू:
विभूतिपुर
विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट चौक से पुलिस के द्वारा एक युवक को एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार युवक पहचान विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया घाट निवासी गुड्डू कुमार पिता कुंजीलाल महतो की रूप में की गई ।मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि विभूतिपुर थाने के स0अ0नी0 राजेश कुमार अपने दल बल के साथ रात्रि गश्ती के लिए निकले थेऔर थाना क्षेत्र के खोकसाहा चौक पहुंचने पर सूचना मिली कि एक लड़का पिस्तौल लेकर सिंधिया घाट बाजार में घूम रहा है ।सूचना मिलने ही पुलिसिया कारवाई की गई
जिसके बाद युवक को तलाशी ली गयी तलाशी के बाद उसके कमर से देशी कट्टा और जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ ।जिसके बाद पुलिस हिरासत में ली गयी और पूछताछ जारी है