समस्तीपुर:युवा मोर्चा ने निकाली गयी तिरंगा यात्रा

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
दलसिंहसराय
दलसिंहसराय युवा मोर्चा की ओर से स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस पर शहर तिरंगा यात्रा निकाली गई। नेतृत्व युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रंजीत साहू ने किया। यात्रा के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में यु.मो. जिलाध्यक्ष गुंजन मिश्रा एवं भाजपा नेता अनिल सिंह शामिल हुए तिरंगा यात्रा गोलाघाट शिव मंदिर से शुरू होकर सरदार गंज, लहरिया बाजार,अंबेदकरनगर,थाना रोड, मालगोदाम रोड,गुदरी रोड से होते हुए महावीर चौक पर एक सभा में तब्दील हो गई।साथ ही युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गुंजन मिश्रा ने संबोधित करते हुऐ कहा की यह तिरंगा देश के सेना और शहीदों के सम्मान में निकाला गया।और उन गद्दार देशद्रोहियों द्वारा अवाम को विभाजित कर देश को बांटने की राजनीति करने वालों समर्थकों के लिए चेतावनी है कि मां भारती अभी भी भगत सिंह जैसे बेटा को पैदा करती है।भारतीय सपूत मातृभूमि की एकता अखंडता और भारतीय सेना के सम्मान में हमेशा अपनी जान देने के लिए तत्पर है।भाजपा नेता अनिल सिंह ने कहा जब जब देश को युवाओं की जरूरत पड़ी है तब-तब भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपना सर्वस्व देने का काम किया और यह तिरंगा यात्रा उसी के जागरूक करने के लिए निकाला गया।यात्रा के दौरान मध्य विद्यालय के शिक्षक एवं बच्चों के द्वारा सड़क किनारे लाइन में खड़े होकर पुष्प की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। मौके पर जिला मंत्री जितेंद्र झा, कार्यक्रम के संयोजक मनोहर सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष शंभू प्रसाद साह, रणधीर ठाकुर, गौरीशंकर, केशव मिश्रा, अंकित आचार्य, विजय शाह,मुरारी झा,अमन पराशर, अभिषेक कश्यप, सुमन सेखर पार्थ, प्रवीण सिंह, विकास गिरी, बिट्टू, शिवम, रितिक, रोशन देव सिंह, कृष्णा कुमार, चंदन मिश्रा, अमित कुमार, अजीत पोद्दार, गुंजन चौधरी, आलोक सिंह, सुंदरम पराशर, दिव्यांशु , कृष्ण मोहन झा, कुंदन राय, आलोक, गोलू, विद्यानंद, जितेंद्र राय, सुमित पासवान, महेश राम, सुमित कुमार दास, उत्तम चौधरी, मनोज पासवान, रिजवान, आसिफ, आलोक चौधरी ,राणा अमानत, प्रशांत, गंगेश, आशुतोष ,मौसम विकेश ,सौरभ, राहुल, ऋषि, अंशु, कुणाल, दीपराज आनंद, मोहन आदि शामिल थे।