कोल्ड स्टोर मालिक रामाश्रय सिंह हत्या कांड को लेकर भोरे पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा
#यह हत्या सरकार को एक बड़ी चुनौती दिया है : उपेन्द्र कुशवाहा
#परवेज अख्तर/सिवान,
भोरे (गोपालगंज) : मंगलवार को रामाश्रय सिंह की हत्या मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री व रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने उनके परिजनों से भोरे में मुलाकात की. इस हत्याकांड की निंदा करते हुए उनके परिजनों से मिल कर अपनी संवेदना प्रकट करते हुए ्रकहा कि ईश्वर इस दुख को सहन करने क ी परिजनों को शक्ति प्रदान करे. वहीं उन्होंने मृतक रामाश्रय सिंह को एक होनहार और उर्जावान युवा बताते हुए कहा कि रामाश्रय सिंह ने अपने परिश्रम और बुद्धि की बदौलत कम समय में ही बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली थी. उन्होंने न केवल अपने लिए बल्कि समाज के सैकड़ों लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा कर आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान की थी. मृतक के बड़े भाई हरिनारायण सिंह ने पूर्व मंत्री से कहा कि इस मामले में मेरे परिवार को न्याय मिलना चाहिए. साथ ही असली दोषी को सामने आना चाहिए, इस पर उन्होंने बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय और गोपालगंज के एसपी से फोन पर बात कर त्वरित कार्रवाई करने की बात कही. वहीं पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व केंद्रीय ने कहा कि बिहार में सुशासन नाम की कोई चीज नहीं है. हत्या और लूट जैसी वारदातों की बेतहाशा वृद्धि हुई है और कार्रवाइ के नाम पर केवल दिखावा किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मेरी व्यक्तिगत मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि अगर ऐसी घटनाओं में संलिप्त लोगों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं होती, तो ऐसी घटनाओं की पुनरावृति होती रहेगी. ऐसे मामलों में मुख्यमंत्री को खुद संज्ञान लेना चाहिए क्योंकि आज के हालात 15 वर्ष पहले के हालात से भी बदतर हो गये हैं.




Recent Comments