समस्तीपुर:धरने पर बैठा छात्रसंघ

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
समस्तीपुर
समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज की छात्राओं की कॉलेज से संबंधित समस्याओं को लेकर छात्र संघ के विवि प्रतिनिधि व कॉलेज कर्मियों के बीच हुए काफी बहस।छात्रसंघ के कॉलेज अध्यक्ष नेहा कुमारी ने बताया कि कॉलेज की समस्याओं से पूर्व में कई बार विवि को अवगत कराया गया।लेकिन कोई पहल नहीं हुई।जिसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें छात्रसंघ के विवि अध्यक्ष सूरज कुमार, महासचिव आदित्य कुमार, उपाध्यक्ष अविगत कुमार, संयुक्त सचिव प्रियदर्शनी कुमारी, छात्रसंघ कॉलेज अध्यक्ष नेहा कुमारी, सचिव स्वेता कुमारी, उपाध्यक्ष प्रियंका कुमारी, संयुक्त सचिव आकांक्षा श्री, विवि प्रतिनिधि निमिता कुमारी, स्वाती कुमारी, मोना कुमारी, ऋचा कुमारी कॉलेज की समस्याओं को लेकर प्राचार्य डॉ मीना प्रसाद से मिलने गये। लेकिन प्राचार्य ने वार्ता करने से इंकार कर दिया।जिसके उपरांत छात्रसंघ के प्रतिनिधि कॉलेज में धरना पर बैठ गये।और आरोप लगाया कि नामांकन में जितनी राशि कॉलेज द्वारा छात्राओं से ली जा रही है, उससे कम का ही रसीद दी जाती है।