जदयू ने जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर तक किया झण्डोतोलन : अल्ताफ आलम राजू

छपरा : स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संदेशों को जन जन तक पहुँचाने के लिये हम सभी पार्टी के कार्यकर्ता शपथ लिये है ।उक्त बाते पार्टी के जदयू जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने पार्टी कार्यालय साधनापूरी छपरा मे झन्डातोलन करने के बाद कही।

साथ निम्न संकल्पों को भी दोहराया गया।
1-भारतीय स्वतंत्रा संग्राम के आदर्शों एवम मूल्यों का स्मरण करते हुये विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान मे पूर्ण विसवाश एवम निष्ठा के साथ समाजवाद धर्मनिरपेक्षता था लोकतंत्र के सिद्धांतों पर आधारित भारत कि एकता सपूभ्ता और अखंडता को अक्षुण्ण रखेंगे तथा समाज के हर वर्ग के लोगो को ऐसा करने के लिये प्रेरित करेंगे।
2-हम भ्रष्टाचार अपराध और धार्मिक उन्माद फैलाने वालो से कभी समझौता नहीँ करेंगे।

3-हम और हमारे परिवार के सदस्य किसी भी तरह का नशा नहीँ करेंगे तथा पूर्ण न्सामुकत बिहार के संकल्प को जन जन यक पहुचायेँगे
4-हम न दहेज लेंगे और न ही देंगे साथ ही दहेज लेने देने वालो कि शादी मे शामिल भी नहीँ होगे
5-हम दहेज प्रथा विरोधी कानून कि जानकारी से लोगो को अवगत करायेंगे और उन्हे जागरूक करेंगे
6-हम 18 वर्ष से कम उम्र कि लड़कियों एवम 21 वर्ष से कम के लड़को कि शादी का बहिस्कार करेंगे तथा बाल विवाह से होने वाले नुकसान कि जानकारी को जन जन तक फैलायेंग
7-हम भूर्ण हत्या का विरोध करेंगे तथा बेटी के जनम पर उसकी सुरक्षा एवम स्वास्थ का ध्यान रखते हुये पाँच पौधे का रोपण करेंगे तथा बेटी के साथ साथ ऊन पौधों कस भी रक्षन करेंगे और इसके प्रति समाज के लोगो को जागरुक बनायेंगे झन्डातोलन कार्यक्रम मे पूर्व जिला अध्यक्ष तपेस्वर सिंह ,जयप्रकाश यादव पशुपतिनाथ पटेल ,काजीम रजा रिजवी ,मनोज पटेल, रमेश चौरसया , डा0 जयप्रकाश भारती ,वाल्मीकि पाठक ,सफक बानो ,कुसुम रानी ,मनोज सिंह ,जदयू मीडिया सेल के जिला संयोजक मोहम्मद फिरोज उपस्थित थे।