समस्तीपुर:भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

बिभुतिपुर 
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी और कल्याणपुर विधानसभा के प्रभारी मृत्युंजय कुमार वीरेश का विभूतिपुर के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। श्री मृत्युंजय कुमार वीरेश समस्तीपुर में जिला कार्यसमिति की बैठक के बाद अपने आवास बेगूसराय लौट रहे थे। इसी दौरान विभूतिपुर मंडल के शाहपुर चौक पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष अमन पराशर के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत होकर मृत्युंजय कुमार विरेश ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही मैं दिन-रात पूरी निष्ठा और लगन से पार्टी के विस्तार में लगा हूं, विभूतिपुर के कार्यकर्ताओं ने मुझे जो सम्मान दिया मैं इसका आभारी रहूंगा। मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मुरारी झा, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री राजेश यादव, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल मंत्री रौशन मिश्रा, भाजपा युवा मोर्चा के केशव बाबू, संतोष पासवान, परमहंस पासवान आदि उपस्थित थे।