समस्तीपुर:दुग्ध उत्पादको के बीच हुआ बोनस वितरण
#न्यूज़ इनपुट-केशव बाबू

विभूतिपुर
स्थानीय प्रखंड के बसौना दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति में 212 किसानों के बीच सहकारिता वर्ष 2012 से 2015 तक 1लाख 31 हजार 480 रुपये बोनस वितरण किया गया।बोनस वितरण समारोह के मुख्यातिथि राजेश सिंह रोसड़ा दुग्ध शीतक केंद्र के प्रबंधक ने किया।जिसकी अध्यक्षता दुग्ध समिति के अध्यक्ष प्रशांत कुमार तथा सभापति अनुरोध कुमार किया।
प्रबंधक राजेश सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पशु पालन करने से हरित क्रांति व श्वेत क्रांति दोनों सफल होते हैं गांव के किसानों को हरा चारा, दाना, कृत्रिम गर्भाधान,कृमिनाशक दवा आदि समय पर देना चाहिए।वही किसानों के बीच साइकिल, कूकर, मिल्क केन,सुधामिन आदि का वितरण किया गया।
मौके पर पैक्स अध्यक्ष रंजीत कुमार, रामबहादुर महतो,उमेश कुमार,सतीश कुमार, अमितेश कुमार ठाकुर सहित दुग्ध उत्पादक किसानों मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन सचिव पंकज कुमार ने किया।




Recent Comments