नहीं रहे शिक्षक वशिष्ठ बाबू, शोक

मढ़ौरा (सारण) : स्थानीय प्रखंड के बहुरापट्टी गांव के 63 वर्षीय शिक्षक वशिष्ठ रावत के निधन से शिक्षा जगत मेंं शोक की लहर पसर गयी। रविवार को तड़के वशिष्ठ बाबू को सांस मेंं तकलीफ बढ़ी और निधन हो गया।सदा जीवन व उच्च बिचार के धनी वशिष्ठ बाबू आजीवन गरीब व मेधावी बच्चों के शिक्षा मेंं लगे रहे।उन्हें रुपये पैसे की भूख कभी नहीं जगी और अपने जीवन के अंतिम दिन तक गरीब व मेधावी बच्चों मेंं शिक्षा का अलग जगाते रहे।निधन की खबर से आसपास के क्षेत्रों के लोगों मेंं शोक व्याप्त हो गया। बीते दिनों की याद मेंं खोकर जीडी पब्लिक स्कूल के निदेशक बबलू कुमार सिंह ने अपनी गहरी संवेदना जताते हुये कहा की ऐसे शिक्षक अविरल ही मिलते हैं। मेरे बचपन से गुरु रहे हैं और आजीवन शिक्षा का अलख जगाते रहे हैं। उनका सदा जीवन व उच्च बिचार का अनुसरण कर उनके प्रति सच्ची श्रधांजलि होगी।जीडी पब्लिक स्कूल की प्राचार्या सरिता रानी, शिक्षको और छात्र छात्राओं के साथ अन्य शिक्षा प्रेमी लोगों ने भी शोक व्यक्त किया हैं।