सारण :देवरिया मे शिव मन्दिर की स्थापना के लिए जलभरी -:
#शिव मन्दिर के स्थापना के अवसर पर सात दिवसीय महायज्ञ का होगा आयोजन , 25 अप्रैल को पुर्णाहुति -:
#दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट :

डोरीगंज-:
“”””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के देवरिया गाँव मे शिव मन्दिर की स्थापना के लिए जलभरी की गयी ।
इस जलभरी यात्रा मे सैकरों की संख्या मे नर – नारी श्रधालुओं ने बैंड बाजे के साथ पदयात्रा कर मधुपुर , फकुली , हराजी गाँव होते हुए आमी अंबिका भवानी मन्दिर के पास गंगा से जलभरी की ।
सभी श्रधालुओं ने वैदिक मंत्रोचारण के बीच गंगा मे स्नान कर भगवान सुर्य को जल अर्पित किया तत्पश्चात माँ गंगा के पावन जल की जलभरी की ।
यज्ञ के आयोजक स्वामी विवेकानन्द तिवारी एवं रुपनारायण सिंह ने बताया की इस जलभरी यात्रा के बाद सात दिवसीय महायज्ञ की शुरुआत हो गयी है जिसकी पुर्णाहुति 25 अप्रैल को होगी । इस महायज्ञ के माध्यम से भगवान शिव मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी ।