
मोतिहारी (पू.च.) बेहतर कार्यों के लिए पुरस्कृत होंगे सुगौली थानाध्यक्ष – एसपी
[✍दैनिक खोज खबर मोतिहारी पुर्वी चंपारण डेस्क:] मोतिहारी क्राइम कण्ट्रोल व शराब बिक्री पर नियंत्रण रहनी चाहिए। उक्त बाते पुलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा ने क्राइम मीटिंग के दौरान कही। उन्होंने कहा की सीएम् सिक्यूरिटी में पूरी तरह से सजगता चाहिये। दो जगह सभाएं होनी है उन इलाको में हर तरह से चैकसी रखते हुए सुचना सन्ग्रह करना जरूरी है। कोताही बर्दाश्त नही की जायेगी।
उन्होंने एक माह के अंदर दो बड़े मामलो के 9 अभ्युक्तो की गिरफ्तारी करने पर सुगौली थानाध्यक्ष सुनिल कुमार को पुरस्कृत करने की घोषणा की। वही उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कई टास्क भी दिए। अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध उत्पाद विभाग व पुलिस का ज्वाइंट ओप्रशन शीघ्र शुरू की जायेगी। मौके पर जिले के सभी डी एस पी, थानाध्यक्ष के अलावे उत्पाद विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।




Recent Comments