समस्तीपुर:पुलिस सप्ताह का शुभारंभ पर हुआ झन्डोत्तोलन और पौधारोपण
#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

खानपुर
खानपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि की अध्यक्षता में वृहस्पतिवार को पुलिस सप्ताह के अंतर्गत थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारी व बीएमपी जवान एवं विहार पुलिस के जवान ने झंडा की सलामी देकर झंडातोलन किया।साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
बता दें कि यह कार्यक्रम अगले एक सप्ताह तक चलेगी एवं प्रतिदिन अलग अलग जगहों पर कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
आज प्रथम दिन थाना परिसर में झंडोतोलन के उपरांत थाना परिसर में पौधरोपण भी किया गया।
इस अवसर पर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।साथ ही ट्रैफिक नियमों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि नियमो की जानकारी एवं उसका पालन आवश्यक है।
इससे दुघर्टना कम होगी और शांति व्यवस्था बहाल रहेगी।
उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने में आप सभी लोगो का सहयोग अपेक्षित है।
मौके पर सीओ हेमन्त कुमार दास,वालेश्वर राय,सीताराम दास,महेश प्रसाद यादव,प्रवीण झा,राजगीर राम,जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह,प्रखंड प्रमुख अचर्ना देवी,एसआई वसन्त राम,एसआई अर्जुन प्रसाद सिंह,एएसआई रत्न दास,एएसआई रेक्टी मेकेंनजी,सहित चौकीदार व् दफादार उपस्थित थे।