लियो क्लब:रक्त देकर महिला की बचायी गयी जान

छपरा /सारण
अंतराष्ट्रीय संस्था लियो क्लब छपरा ने एक बार पुनः मानव सेवा को परिभाषित किया है. संस्था के सदस्य लियो विशाल सिंह ने आज एक ज़रूरतमंद महिला को अपना रक्त देकर उनकी जान बचाने में अहम् भूमिका निभायी..
इस नेक कार्य के उपरांत महिला के परिजन ने साधुवाद देते हुए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया.
संस्था के अद्य्यक्ष आदित्य अग्रवाल ने रक्त दान की प्रक्रिया होने के पश्चात बताया कि यह एक बेहतर संयोग है कि संस्था के सदस्य विशाल सिंह जिन्होंने रक्त दान दिया उनकी शादी कल दिनांक 24 फरवरी को ही है, इस शादी के एक दिन पूर्व रक्त दान कर महिला की जान बचाना एक विशेष महत्त्व रखता है उन्होंने अन्य संस्थाओं से भी इस तरह के प्रयोजन में आगे बढ़कर सहयोग करने की अपील भी की.




Recent Comments