समस्तीपुर: हर घर नल-जल योजना का शुभारंभ
#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

बिथान
बिथान प्रखंड क्षेत्र के सखबा पंचायत के भिखनोलीया गाँव मे मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत वार्ड सं6 में स्थानिए मुखिया कारी साह,वार्ड सदस्य रिंकु देवी ने संयुक्त रूप से फिता काटकर हर घर नल जल योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्हौने बताया इस योजना के तहद स्वच्छ जल मुहैया कराना सरकार की पहली प्राथमिकता है। इस योजना से यहाँ के लोगों को पेयजल कि समस्या से निजात मिलेगी।
साथ हीं कार्यक्रम को संम्बोधित करते हुए वार्ड सदस्य रिंकु देवी ने कहा कि इसक्षेत्र मे जल की बड़ी समस्या हो जाती है।इस योजना के क्रियान्वयन से सभी लोगों को सुद्ध पेयजल मिलेगा।इससे लोगों को दुषित जल से होने वाली बीमारियों से निजात भी मिलेगी ।
इसे सही तरीके से समाज मे लागू करने की आवश्यकताहै।कार्यक्रम मे वार्ड सदस्य पती चंदन कुमार यादव,रणजीत कुमार रमण,सुड्डु यादव,संजीव कुमार,फुलेन्द्र कुमार फूल,रत्नेश्वर यादव,धनुषधारी यादव,परमानंन्द यादव,शिव कांत राय,रमेश यादव,सकलेश्वर अमर,उत्तम ठाकुर,अरूण कुमार,शत्रुधन शर्मा,अरूण कुमार,तारणी यादव,नागेश्वर मुखिया,रामानंन्द यादव,रामजी यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।