सारण: सड़क दुर्घटना में महिला स्वछताग्रही की मौत
#न्यूज़ इनपुट -सुरभि तिवारी
तरैया
प्रखंड मुख्यालय पर ओडीएफ मीटिंग में शामिल होने आ रही महिला स्वछताग्रही की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी।मृतक पोखरेरा निवासी हिमांशू कुमार सिंह की पत्नी वीणा देवी है।प्रखण्ड के चार पंचायतो में ओडीएफ के तहत शौचालय निर्माण कार्य शुरू होने वाला है।जिसके लिए मंगलवार को प्रखण्ड कार्यालय में मीटिंग रखी गयी थी।जिसमे शामिल होने पति -पति बाइक से प्रखण्ड मुख्यालय आ रहे थे।पति-पत्नी दोनों प्रखण्ड में स्वछताग्रही के पद पर कार्यरत है।पति बाइक चला रहा था और मृतिका उसकी पत्नी पीछे बैठी हुई थी।अपने घर पोखरेरा से प्रखण्ड मुख्यालय आ रहे थे।कि तरैया-पानापुर सड़क पर ब्रेकर पार करते समय पत्नी बाइक से अचानक गिर गयी।जिसके सिर में गंभीर रूप से चोट आ गया।घायल अवस्था मे महिला का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में कर पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।बेहतर उपचार के लिए पटना जा रही थी कि रास्ते मे ही मौत हो गयी।घटना के बाद पूरे परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।पूरा परिवार शोक में डूबा है।घटना की खबर सुनते ही बीडीओ राकेश कुमार सिंह पिड़ित के घर पहुँचे और परिजनों को इस दुख की घड़ी में ढाढ़स बंधाया।




Recent Comments