एस एच 73 पर सड़क दुर्घटना में साईकिल सवार की मौत
—————————————————-
दैनिक खोज-खबर सिवान
————————————————–
तरवारा :- जी बी नगर थाना क्षेत्र के भरतपुरा गांव में एस एच 73 पर एक साईकिल सवार के मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी।मृतक सहलौर गांव के सत्यनारायण प्रसाद के पुत्र गौरी प्रसाद गुप्ता बतायें जाते हैं।जिनकी उम्र 48 वर्ष बतायी जाती है।इनके चार पुत्र हैं।जिसमें से दो पुत्र पटना रह कर पढ़ाई करते हैे।लोगों ने बताया कि वे घुमक्कड़ प्रवृति के थे।कलवार जाति के होने के बावजूद वे विभिन्न मंदिरों में पूजा-पाठ करते थे।वे घर के एकलौते कमाऊ सदस्य थे।रात्रि में वे गांव एक बारात तरवारा दीनापट्टी गयी थी।सुबह में उनके मौत की खबर आई।घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा।

घटनास्थल को देखें तो दुर्घटना संदिग्ध है।
वहीं घटनास्थल का दौरा करने पर देखा जाए तो दुर्घटना संदिग्ध प्रतीत होती है।क्योंकि क्षतिग्रस्त साईकिल और मृतक के शव के बीच करीब तीन सौ मीटर का फासला है।सड़क पर कहीं भी खून आदि के धब्बे नहीं दिखाई दिए।आस पास के किसी भी व्यक्ति को घटना के बारे में कोई जानकारी भी नहीं है।दर्जनों लोगों को घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष :-, थानाध्यक्ष ललन कुमार से संपर्क नहीं हो सका।