समस्तीपुर:दलसिंहसराय के राज बम्बइया हरलाल का वार्ड संख्या 05 खुले में शौच मुक्त घोषित
शौच मुक्त घोषित
##न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू:
दलसिंहसराय
दलसिंहसराय लोहिया स्वच्छ बिहार योजना के अंतर्गत शुक्रवार कों प्रखंड के ग्राम राज बम्बइया हरलाल के वार्ड संख्या 05 कों प्रखंड विकास पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह खुले में शौच मुक्त स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में घोषित किया।तथा शेष बचे हुये वार्ड में शौचालय निर्माण हेतु जीविका दीदीयो के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाते हुये शौचालय निर्माण हेतु ग्रामीणों कों प्रेरित किया।साथ ही खुले में शौच नहीं जाने व जल्द से जल्द शौचालय निर्माण कराने हेतु शपथ दिलाया गया।मौके पर आलोक चन्द्र श्रीवास्तव , बी .पी .एम .जीविका कंचन देवी , प्रखंड समन्वयक गिरीश कुमार झा , उप मुखिया , सोनम कुमारी , प्रतिभा कुमारी , मौसम कुमारी सहित गाँव के कई समाजिक लोग एवं ग्रामीण मौजूद थे ।