समस्तीपुर:आग लगने से चार घर जलकर राख
##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
दलसिंहसराय
दलसिंहसराय अनुमंडल के हरिशंकर पुर पंचायत के मथुरापुर गांव के वार्ड नंबर चार के दलित टोले में सुबह खाना बनाने के क्रम में गैस सिलिंडर से गैस रिसाव होने के कारण आग लग गई। जिससे चार घर देखते ही देखते जल कर राख हो गया।वहीं दूसरी और गैस सिलिंडर के जोरदार तेज आवाज के साथ ब्लास्ट कर जाने से अफरा-तफरी मच गई।मौके पर गैस सिलिंडर के ब्लास्ट की आवाज पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने पम्पिंग सेट के पानी से आग पर काफी मशकत के बाद आग पर काबू पाया।फायर बिग्रेड कों सूचना दी गई पर जब तक कमी पहुचे आग बुझ चुकी थी।जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।वहीं अपने मेहनत की कमाई का कपड़ा,बर्तन, अनाज,सहित अन्य हजारों रुपए मूल्य का सामान जलते देख घर वालों का रो रो कर बुरा हाल था।पीड़ित परिवारों में भूषण राम,रामकली देवी,श्री प्रसाद राम एवं बिशो राम शामिल है।बताया जाता है की बिशो राम की पत्नी गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी।इसीक्रम में सिलिंडर के पाइप से गैस रिसाव से देखते ही देखते घर मे आग पकड़ लिया।जिसके बाद आग की तेज लपटों में अन्य तीनो घरों को अपने चपेट में ले लिया।अगलगी की घटना में लगभग दो लाख रुपये के सामान जलने की बात बताई जा रही है।वहीं घटना की सूचना पंचायत के मुखिया अरुण पासवान एवं भाजपा नेता सुजीत कुमार पाठक उर्फ गोरे लाल ने स्थानीय प्रशासन को दी है।प्रशासन आगे की कारवाई में जुटी है।