‘आर्थिक हल युवाओ को बल योजना’ के तहत सोनपुर में आयोजित हुआ शिविर, सैंकड़ों युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन


सोनपुर (सारण) : आर्थिक हल युवाओ को बल योजना से युवा अपना भविष्य सवार रहे है।मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही आर्थिक हल युवाओ को बल कार्यक्रम युवाओ के लिये वरदान साबित हो रही है। आर्थिक रूप से पिछड़े परिवार के बेरोजगार युवाओं के लिये यह संजीवनी साबित हो रहा है इस योजना से जुड़ कर युवा जहाॅ स्वालंबी बन रहे है। वही परिवार वालो को आर्थिक सहयोग भी कर रहे है।उक्त बातें डीआरसीसी सारण के सहायक प्रबंधक नीतू सिंह ने गोपालपुर तथा खरीका पंचायत में युवाओं के रजिस्ट्रेशन के मौके पर कहीं ।

शुक्रवार को प्रखंड में दो पंचायतों के शिविर में युवाओ के रजिस्टेशन के अवसर पर सहायक प्रबंधक सु श्री सिन्हा ने कहा की इस योजना अन्तर्गत मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता के तहत युवक युवक्तियो को दो वर्ष तक एक हजार की सहायता राशि , बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना तहत छात्र को चार लाख की सहायता राशि तथा कुशल युवा कार्यक्रम के तहत युवाओ को फ्री कम्यूटर शिक्षा दी जाती है । सुश्री सिन्हा ने बताया कि दोनों पंचायत को मिलाकर दो सौ युवाओ का रजिस्टेशन किया गया । इस अवसर पर मुखिया ,उप मुखिया वाडॅ एंव संस्था के कन्हैया कुमार, राकेश कुमार , सचिन कुमार , वृज कुमार आदि उपस्थित थे ।