*मधेपुरा:रामनवमी को लेकर चौसा थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न*
👈कुंजबिहारी शास्त्री “दैनिक खोज खबर “चौसा, मधेपुरा👉
मधेपुरा जिला के चौसा प्रखंड में रामनवमी महोत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक चौसा थाना परिसर में संपन्न हुई ।जिसमें थाना अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने उपस्थित प्रखंड के बुद्धिजीवियों से अपील करते हुए कहा कि रामनवमी के शुभ अवसर पर प्रखंड में शांति के माहौल में हिंदू-मुस्लिम एकता को चरितार्थ करते हुए रामनवमी महोत्सव को मनाया जाए। श्री सिंह ने कहां की प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में आपसी सद्भावना के साथ हम सभी मिलकर रामनवमी उत्सव को मनाएं ताकि पुनः हिंदू -मुस्लिम तहजीब की कामयाबी जिला के लिए एक इतिहास दे सके ।श्री सिंह ने कहा कि जिसका जीता- जागता उदाहरण विगत वर्ष चौसा में देखा गया है पुनः इसी का कल्पना करते हैं ।
प्रखंड प्रमुख शंभू प्रसाद यादव ने कहा कि हम सभी मिलकर आपसे सद्भावना को मजबूती प्रदान करें । बीस सूत्री के पूर्व अध्यक्ष अंबिका प्रसाद गुप्ता ने कहा कि चौसा का इतिहास रहा है कि हम सभी समुदाय के लोग आपस में प्रेम- सदभाव के साथ रहे हैं । पुनः इसी को दोहराते हुए एकता का मजबूती आम जनों के लिए देंगे ।जदयू के जिला युवा उपाध्यक्ष अबुसालेह सिद्दीकी ने कहा कि चौसा बिहार में एक नया इतिहास गड़ी है क्योंकि एक ही मैदान पर ताजिया और दुर्गा का संगम मेला देखने को मिला है। जो इतिहास गवाह है ।हम लोग एकता में विश्वास करते हैं। सामाजिक समरसता के साथ राम नवमी को मनाएंगे।
पूर्व प्राचार्य नवल किशोर जायसवाल ने कहा कि चौसा प्रखंड अंतर्गत हम सभी भाई चारा के साथ हिंदू -मुस्लिम तहजीब को एक सूत्र में बंधे हुए रामनवमी की महोत्सव को मनाने के लिए कटिबद्ध है ।पूर्व उप प्रमुख विनोद सिंह ने कहा कि हम सभी मिलकर पुनः भाईचारा को स्थापित करें और रामनवमी के महोत्सव को मिलकर मनाएं।
इस मौके पर कैलाश पासवान ,सचिन कुमार पटवे, चंदेश्वर प्रसाद साह,फरीद आलम,मुन्ना यादव, चंदेश्वरी प्रसाद साह, आदि दर्जनों लोग उपस्थित हुए ।




Recent Comments