अंता : बछड़े को बचाने के चक्कर में तीन लोगों ने गंवाई जान
उस्मान खान
अंता 30 जून- विधानसभा क्षेत्र अंता के मांगरोल थाना क्षेत्र की मऊ ग्राम पंचायत के रावल जावल गांव में एक हादसे में तीन लोगों की मोत हो गई, मांगरोल थानाधिकारी जगदीश मीणा ने बताया की गाँव के एक कुए में गाय का बछड़ा गिर गया था जिसे बचाने के लिए चार पांच युवक रस्सी की सहायता से कुए में उतरे । कुछ समय बाद दो युवक तो बाहर आ गए लेकिन तीन युवक बाहर नहीं निकले तो उन्हें किसी तरह बाहर निकाला । रावल जावल निवासी तीनों युवक रामेश्वर सुमन पुत्र गोपाललाल सुमन उम्र 50 वर्ष, जितेंद्र सुमन पुत्र पप्पू लाल उम्र 20 वर्ष, तथा ओम् प्रकाश पुत्र रामनारायण सुमन उम्र 25 वर्ष को एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल लाया गया जहा चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । मीणा ने बताया की तीनों युवको की मोत गहरे कुए में जहरीली गैस के कारण दम घुटने से होने की सम्भावना जताई जा रही हे । घटना के समय ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई जिसे पुलिस प्रशासन द्वारा दूर हटाया गया ।




Recent Comments