समस्तीपुर:चार वर्षीय बच्ची की हत्या कर शव को गड्ढे में फेंका

##न्यूज़ इनपुट-केशव बाबू।
हसनपुर
हसनपुर थाना क्षेत्र के दूधपूरा पंचायत के खराज गाँव में एक चार वर्षीय बच्ची की हत्या कर घर के बगल ही एक गड्ढे में फेंकने का मामला सामने आया है।मृत बच्ची की शव की पहचान गाँव के ही अमरजीत दास की पुत्री नंदनी कुमारी के रुप में की गई।साथ ही बच्ची के सिर व चेहरे में जख्म के निशान मिला है।आपको बता दे कि बच्ची 20 सितंबर के शाम से ही गायब थी।इधर बच्चे की सब गड्ढे में मिलने से आक्रोशित लोगों ने विरोध में दूधपूरा रोसड़ा मुख्य पथ को जाम कर दिया।मौके पर थानाध्यक्ष महादेव कामत, पुलिस इंस्पेक्टर संजय कुमार व एसडीपीओ अजित कुमार पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए।




Recent Comments