स्लुइस गेट खोलने की मांग को ले विधायक ने दिया धरना
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
दरौली (सिवान) : स्लुइस गेट खोलने की मांग को ले बुधवार को भाकपा मालेे विधायक सत्यदेव राम अपने समर्थकों के साथ प्रखंड मुुुख्यालय पर धरना दिया। इस दौरान विधायक ने कहा कि जल जमाव से आधा दर्जन से अधिक पंचायत के सैकड़ों घर जल जमाव से प्रभावित है तथा हजारों एकड़ में लगे फसल डूब कर बर्बाद हो गई है, लेकिन स्थानीय प्रशासन एवं मछुआरों के मिलीभगत से स्लुइस गेट को नहीं खोला जा रहा है। पानी के सड़ने से संक्रामक रोगों फैलने के आशंका बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार को भी गुठनी-रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर टोका गांंव के पास जाम भी किया था सीओ व थानाध्यक्ष के गेट खोलने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम को हटा दिया था, परंतु आश्वासन के बाद भी नही खोला गया। विधायक ने कहा कि जब तक स्लुइस गेट नहीं खुलता है तक धरना जारी रहेगा। स्लुइस गेट खोलने के लिए विधायक की धरना पर बैठने की सूचना बीडीओ लालबाबू पासवान ने बाढ़ विभाग के अधिकारियों को सूचना दिया। इस अवसर पर मुखिया लालबहादुर, सरपंच राजेंद्र यादव, जगजीतन शर्मा, बबन राजभर, बच्चा गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता,वीरेंद्र राजभर, नन्हें यादव, कपिल साह राम छबीला, बचा कुशवाहा, कृष्णा कुमार पांडेय, संजू देवी सहित काफी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।




Recent Comments