छापेमारी : छपरा काराधीक्षक के यहां मिला करोड़ो की संपत्ति

● निगरानी विभाग की सुबह से शाम तक चली मैराथन जांच

● पांच लाख नकद, 28 लाख के आभूषण के साथ करोड़ो के जायदाद का डीड मिला

छपरा। छपरा मंडल कारा के काराधीक्षक रामाधार सिंह के छपरा स्थित सरकारी आवास पर निगरानी विभाग की छापेमारी शुक्रवार के सुबह से शाम तक चली। लगभग सात घन्टे के मैराथन जांच में निगरानी विभाग को बहुत सारे दस्तावेज हाथ लगे है। सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक चले छापेमारी में  नगद, जमीन का डीड, आभूषण सहित चल और अचल संपत्ति की जानकारी मिली है।मंडल काराधीक्षक के छपरा सरकारी आवास सहित पटना और गया के आवास पर भी संयुक्त रूप से छापेमारी हुई है।

आठ घंटे के मैराथन जांच में मिले करोड़ो के सम्पति का प्रमाण:

छपरा जेल अधीक्षक राम आधार सिंह के खिलाफ निगरानी में आय से ज्यादा सम्पति का मामला दर्ज किया गया था।उसकी जांच चल रही थी।जांच के बाद आज कोर्ट से सर्च वारंट लेकर इनके छपरा स्थित सरकारी आवास में छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान साढ़े 5 लाख नकद, 28 लाख के जेवरात,1 करोड़ 25 लाख का डीड,70 हजार के निवेश का कागजात मिला।छपरा के अलावा गया और पटना स्थित आवास पर भी छापेमारी की गई है।अभी जांच जारी है।इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
जांच के दौरान नोट के गिनती के लिए स्थानीय बैंक से नोट गिनने की मशीन मंगाई गई। आभूषण के मापदंड के लिए स्थानीय स्वर्ण व्यव्सायी को बुलाकर मूल्यांकन कराया गया। जिसके बाद सभी सामानों के जप्त करके पटना ले जाया गया। इस संदर्भ में काराधीक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए प्रक्रिया जारी थी।