दंगल में उमङी हजारो की भीङ

#मैरवा से बरुणेश आनन्द बरुण की रिपोर्ट :
मैरवा ( सिवान ) :- थाना क्षेत्र स्थित सेवतापुर मौजे के ब्रह्म स्थान पर शनिवार की संध्या में महावीरी पूजा के अवसर पर आयोजीत दंगल को देखने के लिए सुदुर ग्रामीण क्षेत्र में हजारो की संख्या में लोग उपस्थित होकर पहलवानी कला का आनंद लिए , इस कार्यक्रम में देश के कोने-कोने से आये दर्जनो पहलवानो ने अपनी पहलवानी कलाओ के माध्यम से आमजनो को प्रसन्नचित कर तालिया बजाने पर मजबूर कर दिया।

उक्त अवसर पर उपस्थित महिला पहलवानो ने आखाङो में ऊतर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए जहा पुरुष वर्ग में दिल्ली के राजू , वाराणसी के सोनू, गोरखपुर से छोटू, गोपालगंज से अजीत, सीवान से गोलू, कुशीनगर से सुनील, पडरौना से युनुस जैसे पहलवान रहे वही महिलाओ में बोधगया की सोनम, कानपुर की अंकिता , देवरिया की रंजीता व बक्सर की सीमा रही उदघोष का कार्य अजय पहलवान ने अपने पहलवानी के अंदाज में किया, आयोजक मंडल के सदस्य रजनीश तिवारी ने बबतलाया कि यह कार्यक्रम बीगत पन्द्रह वर्षो से नवयुवक संघ समिति आखाङा नम्बर एक सेवतापुर मौजे के तरफ से ब्रह्म स्थान पर आयोजीत होता है जिसमें देश के कोने-कोने से पहलवान आते हैं इस अवसर पर हजारो ग्रामीण दर्शको के साथ-साथ समिति सदस्य ब्रह्मानंद तिवारी, परशुराम भगत, अनुरुद्ध तिवारी आदि सक्रियता से उपस्थित रहे ।