👈शहनवाज आलम “दैनिक खोज खबर “पूर्णिया 👉
बैसा जिला परिषद असरारूल हक ने बयान जारी कर बताया की प्रखंड क्षेत्र के नन्दनियॉं पंचायत अन्तर्गत झवामनी महादलित टोला आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है।क्षेत्रीय जिला परिषद असरारूल हक के अनुसार बैसा प्रखंड अंतर्गत नन्दनियॉं पंचायत विकास के मामले में काफी पिछड़ा है ।जहां पक्की सड़क के नाम पर सिर्फ एक सड़क है ।जो मीरपुर से मजगावाॅं हाट जाती है ।दूसरी सड़क मीरपुर से सींघीया निर्माणाधीन है ।
जिसमें आठ महीने से कार्य चल रहा है ।लेकिन अब तक सिर्फ मिट्टी कार्य एंव एक किलो मीटर बैड मसाली डालकर ठीकेदार फरार है। जबकि चार महीने बाद निर्माण कार्य अवधि समाप्त हो जायेगी इस अवधि में बैड मसाली भी मुकम्मल हो जाय तो ग्रामीणों को कीचड़ से मुक्ति मिल सकती है। तो दूसरी तरफ भरियाडांगी से झवामनी महादलित टोला को जाने वाली सड़क पुरी तरह कीचड़ मय हो गयी है ।क्षेत्रीय जिला परिषद असरारूल हक, राजा, बाबा, मौलवी तहमीद, ने प्रशासनिक अधिकारियों से महादलित टोला जाने वाली सड़क में PCC कार्य की मांग की है,,,,,






Recent Comments