
इसुआपुर(सारण)।थाना क्षेत्र के चहपुरा गांव के 30 वर्षीय जलालुद्दीन अंसारी की दर्दनाक मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। वे हनुमानगंज से अपनी टायर पंचर की दुकान बंद कर वापस घर आ रहे थे, तभी छपरा सतर घाट मुख्य सड़क स्थित बघौत बाबा के पास अज्ञात वाहन से उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं उनके साथ मोटरसाइकिल पर बैठे गोपालगंज जिला के बरौली थाना के कला सुमानी गांव के नंदकिशोर गिरी का 24 वर्षीय पुत्र प्रकाश गिरी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद मशरक थाना के पुलिसकर्मी घटनास्थल पहुंचे तथा दोनों को पुलिस गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मोहम्मद जमालुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रकाश गिरी को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। 60 वर्षीया माता जरीना बीवी, पत्नी शायदा खातून, बेटी मोमिना खातून, शाहिदा खातून तथा बेटा अरशद सभी दहाड़ मार कर रोने लगे। उनके चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। मौके पर पहुंचे पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अजय साह, विजय राय ने परिजनों का ढाढस बंधाया। मुखिया प्रतिनिधि अजय साह ने अंतिम संस्कार के लिए निजी तौर पर आर्थिक मदद की। साथ ही बीडीओ संतोष कुमार मिश्रा ने परिजन को परिवारिक सहायता राशि के तहत 21 हजार रूपये की राशि उपलब्ध कराई।




Recent Comments