
मैरवा(सीवान) ।ऑल इंडिया फूटबाल फेडरेशन के निदेशानुसार बिहार राज्य फूटबाल संघ के तत्वावधान में प्रीमियर स्पोर्टिंग फूटबाल एकेडमी द्वारा आयोजीत प्रथम पी एस एफ ए गोल्डेन बेबी फूटबाल लीग में चैम्पियन टीम रानीलक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की बेटियों का सोमवार को लिच्छ्वी एक्सप्रेस से मैरवा रेलवे स्टेशन पहुँचने पर एकेडमी के निदेशक संजय पाठक सहित दर्जनों खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने स्टेशन पहुँच फूल -माला एवं मिठाईयों से भव्य स्वागत किया ।एकेडमी के निदेशक संजय पाठक ने बताया की यह फूटबाल प्रतियोगिता बिहार में पहली बार आयोजीत हुआ जिसमें बिहार की नामी एकेडमी अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी सहीत पटना के कई बड़े विद्यालयों की फूटबाल टीमों ने भाग लिया ।रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम अंडर 12 आयु वर्ग की प्रतियोगीता में भाग ले रही थी ।पाठक ने बताया की इस तरह की प्रतियोगिता कराने के लिए फीफा का निर्देश है उसी के तहत ऑल इंडिया फूटबाल फेडरेशन द्वारा पूरे भारत वर्ष में राज्य संघों के माध्यम से
गोल्डेन बेबी फूटबाल लीग का आयोजन हो रहा है ।बिहार में भी बिहार राज्य फूटबाल संघ के देख -रेख में पी एस एफ ए पटना द्वारा यह प्रतियोगिता आयोजीत की गई ।निश्चित रूप से इस तरह की प्रतियोगिताओं से बिहार में प्रोफेशनल फूटबाल खेलने का बढ़ावा मिलेगा ।विदीत हो की यह प्रतियोगीता 5 नवंबर से 27 नवंबर 2022 तक पटना के हार्डिंग पार्क में आयोजीत हुई जिसका समापन बिहार राज्य फूटबाल संघ के महासचिव सैयद इम्तियाज हुसैन एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्र शंकरन के कर कमलों द्वारा ट्रॉफी वितरण एवं पुरस्कार वितरण के साथ हुआ ।बताते चलें कि रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी ने फाइनल तक कुल 9मैच खेला ।एकेडमी के चैम्पियन बनने का सफर इस प्रकार रहा 5 नवंबर को उद्घाटन मैच में डी पी एस पटना ए टीम को 4-0 से एवं दुसरे मैंच में डी पी एस बी टीम को भी 4-0से हराया ।13 नवम्बर 2022 को अपने तीसरे मैच में सेंट माइकल स्कूल पटना को 4-0 से हराया ।19 नवम्बर को लीटेरा वैली पटना धनुष हाऊस को 4-0 तथा लीटेरा वैली पटना पृथ्वी हाऊस को भी 4-0 के अंतर से हराया । 26 नवंबर को अपने लीग के अंतिम दो मैचों में डी पी एस पटना बी टीम को 4-0 एवं अल्फा स्पोर्टस एकेडमी को 3-1से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया ।27 नवम्बर को हुए सेमीफाइनल में अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी के नहीं पहुँचने के कारण रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम को विजेता घोषित किया गया तथा फाइनल में सेंट माइकल स्कूल पटना को 7-0 से जीतकर चैम्पियन बनने का गौरव प्राप्त किया ।पाठक ने बताया की आई एम ए सिवान के द्वारा इन चैम्पियन बेटियों को शीघ्र ही सम्मानीत कीया जाएगा यह सूचना आई एम ए सिवान के सचिव डॉ शरद चौधरी से फोन पर मिली है ।इन बेटियों के चैम्पियन बनने पर आई एम ए के अध्यक्ष डॉ शशिभूषण सिन्हा,सचिव डॉ शरद चौधरी,डॉ अशोक कुमार सहित सभी पदाधिकारियों,मुख्य संरक्षक डॉ आर एन ओझा,आर एल बी एस ए के प्रोग्राम को-ओर्डीनेटर हेमंत कुमार पाठक,स्पोर्ट्स इंचार्ज सलमा खातून सहीत अन्य कई अन्य लोगों ने बधाई एवम शुभकामनायें दी है ।




Recent Comments