परसा में प्रधानाचार्य के बिदाई में सम्मान समारोह आयोजित

परसा-नगर पंचायत परसा बजार स्तिथ मध्य विद्यालय परसा मथुरा के प्रांगण में बीआरपी स प्रधानाध्यापक विजय प्रकाश शर्मा का विदाई स सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उपस्तिथ शिक्षको द्वारा अंग बस्त्र छाता छड़ी गीता देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसएस डीपीओ अमरेंद्र कुमार गौड ने कहा कि विजय प्रकाश शर्मा का सराहनीय सेवा काल रहा।सभी कार्यो को ससमय निष्पादन कर एक जिम्मेवार कर्मी का परिचय दिया है।डीपीओ ने विजय शर्मा के जीवन से सिख लेने के लिए शिक्षको को प्रेरित किया।वही बीईओ दिवाकर सिंह ने कहा कि बीआरपी विजय प्रकाश शर्मा का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा।उन्होंने हमेशा शिक्षक हित के लिए सराहनीय काम किया है।

बीईओ ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।कार्यक्रम को परिवर्तन कारी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शमरेंद्र बहादुर सिंह प्रखंड अध्यक्ष उमेश राय सचिव ललन प्रसाद गजेन्द्र कुमार सुनील कुमार गुप्ता संजू कुमारी सरोज आदि ने अपना विचार प्रकट किया।कार्यक्रम में उपस्तिथ मुख्य अतिथियो को शिक्षको द्वारा अंग बस्त्र से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अनीश सिंह ने किया।कार्यक्रम में अजय कुमार विकास कुमार बृजमोहन बैठा सत्येन्द्र कुमार राय अशोक कुमार जितेंद्र गुप्ता संजीव कुमार सिंह अनिल कुमार प्रसाद गौड़ी कुमारी सिंह बबिता कुमारी अरुण सिंह ललन राय कृष्णा राम मुकेश कुमार राजेश कुमार अजय कुमार सिंह सुरेश कुमार सिंह ब्रज किशोर सिंह प्रियंका कुमारी कुमारी अनुपमा संजय कुमार राम संजय कुमार आलोक कुमार बुलेट सिंह आदि शिक्षक छात्र उपस्तिथ थे।