
सारण जिला परिषद् उप चुनाव में दरियापुर भाग-4 से भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह ने किया नामांकन
◆सोनपुर में बाबा हरिहर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद किया नामांकन
परसा(सारण)।निर्वाचन विभाग द्वारा कराई जा रही दरियापुर प्रखंड के जिला परिषद् भाग 4 के उप चुनाव में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह ने जिला परिषद् पद के लिए बुधवार को सोनपुर में नामांकन पर्चा दाखिल किया।नामांकन के पूर्व राकेश सिंह ने पैतृक अवास दरिहारा से सैकड़ो समर्थको के साथ मंसा बाबा तथा बाबा हरिहर नाथ मंदिर सोनपुर में पूजा अर्चना किया।पूजा अर्चना के उपरांत पर्चा दाखिल किया।नामांकन के पूर्व राकेश सिंह ने पत्रकार से बात चित में कहा कि जनता की मांग और अपार समर्थन पर चुनाव लड़ने की बातें कही।इस दौरान मुखिया हरी सहनी राजेश ओझा रामानंद सिंह सोनू सिंह समेत कई मुखिया पैक्स अध्यक्ष उपस्तिथ थे।मालूम हो कि गत 16 फ़रवरी 19 को बर्तमान निर्वाचित जिला परिषद् सदस्य मो जाफर आलम की असामयिक निधन हो गया था।निधन के एक साल बाद निर्वाचन विभाग द्वारा रिक्त जिला परिषद् सदस्य पद के लिए उप चुनाव कराया जा रहा है।




Recent Comments