डॉ. एम. एम. जाफरी बने भाषा के प्रदेश अध्यक्ष, बनियापुर में ख़ुशी की लहर

✍️अभय सिंह/बनियापुर (सारण) : बनियापुर रेफरल अस्प्ताल में पदस्थापित चिकित्सक डॉ एमएम जाफरी को डॉक्टरों का राज्यस्तरीय संघ भाषा के कार्यकारिणी ने संघ का अध्यक्ष चुना है जिससे बनियापुर में लोगो के बीच ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

ज्ञात हो कि रविवार को पटना आइएमए भवन में राज्यस्तरीय चिकित्सको का संघ बिहार स्वास्थ सेवा संघ (भाषा) ने बनियापुर रेफरल अस्प्ताल में पदस्थापित चिकित्सक एमएम जाफरी को संघ् का अध्यक्ष चुन लिया है ।जिससे स्थानीय आम गरीब गुरबा सहित जनप्रतिनिधियो ने ख़ुशी जाहिर किया है बताया है कि यह बनियापुर का सौभाग्य है कि राज्यस्तर पर सम्मानित चिकित्सक हमारे अस्प्ताल को गौरवान्वित कर रहे है। चुकी उक्त चिकित्सक बनियापुर में गरीब मजबूर रोगोयो के सेवार्थ समर्पित रहते है ।मौके पर मुखिया मुन्ना सिंह, विश्वनाथ राय, हरिचरण दास, विक्रम चौधरी, मुखिया नागेन्द्र प्रसाद, पिंटू सिंह ,रणजीत सिंह सहित दर्जनों ने ख़ुशी जाहिर किया है।