
•बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट: 65.8% अंक प्राप्त करने वाले बच्चे भी हुये फ़ेल.
•बिहार बोर्ड (BESB) की 10वीं (मैट्रिक) का रिजल्ट घोषित होते ही उठने लगा है सवाल.
दैनिक खोज ख़बर मोतिहारी (पू.च.):- बिहार बोर्ड (BESB) की 10वीं (मैट्रिक) का रिजल्ट घोषित होते ही सवाल उठने लगा है की क्या 329 अंक प्राप्त करने वाले छात्र फ़ेल हो सकते है?
ताज़ा मामला भोपतपुर बझीयाँ स्थित जटा सिंह हाई स्कूल में प्रकाश में आया है. रोल न. १७००६८७ जो बिहार बोर्ड (BESB) की मैट्रिक में 65.8% अंक प्राप्त करने के वावजूद उसे फ़ेल किया गया है।
वही छात्र के अभिभावक के साथ-साथ सहपाठीयो ने माँग की है कि रोल न. १७००६८७ के सभी पेपर को फिर से जाँच किया जाये। जटा सिंह हाई स्कूल के शिक्षकों ने बताया की यह छात्र बहुत तेज़ व होनहार था ज़रूर पेपर चेक करने वालों से चुक हुई है।
फ़ेल करने वाले छात्र-छात्राओं में प्रमुख रोल न. १७००६८७, १७००११२, १७००१११, १७००११० है।
वही रोल न. १७००६१२, और रोल न. १७००८४६ द्वितीय व प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल भी हुवे है।




Recent Comments