परसा-कोविड 19 को लेकर चल रही देशब्यापी लॉक डाउन 4 में मकेर प्रखंड के फुलवारिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि रोनू सिंह द्वारा कोरोना योद्धाओं को सम्मानित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मकेर महाबीर चौक पर आयोजित सम्मान कार्यक्रम में बीडीओ अविनाश कुमार सीओ सहदुल हक थानाध्यक्ष शिव अमित कुमार कौशिक चिकित्सा प्रभारी गोपाल कृष्णन बीसीओ शंकर कुमार हेमंत पत्रकार जय शंकर प्रसाद पप्पू मिश्रा दीपक कुमार प्रधान लेखपाल वसी खान समेत प्रखंड अंचल तथा थाना के सभी कर्मचारी और कर्मी को फूलमाला तथा अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया गया।तथा मिठाई खिलाकर मुँह मीठा कराया।इस मौके पर रोनू सिंह ने कहा कि देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रही है।इस समय कोरोना योद्धा अपनी जान जोखिम में डाल रात दिन जनता को महामारी से बचाने में लगी है ऐसे योद्धा को सम्मानित कर हौसला अफजाई करना हमारी कर्तब्य बनता है।कोरोना योद्धा को काम में सह्ययोग करने और लॉक डाउन का पालन करने का जनता से अपील किया।इस मौके पर बीडीसी प्रतिनिधि अजय कुमार सोनी पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार राय मनीष साह विवेक कुमार सिंह पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि स पूर्व मुखिया राकेश कुमार सिंह पिंटू मिश्रा रवि कुमार सिंह राहुल कुमार सिंह उपस्तिथ थे।