संकल्प रैली की सफलता को लेकर एनडीए के कार्यकर्ताओं ने पार्टी क़ा झंडा दिखाकर संकल्प रथ को रवाना किया
चेहराकलां (वैशाली) आगामी 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्धारा आयोजित संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए बुधवार को महुआ विधान सभा क्षेत्र के विशुनपुर अड़रा पंचायत भवन परिसर के बुथ नम्बर एक से संकल्प रथ को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से अपने -अपने पार्टी का झंडा दिखाकर संकल्प रथ को जद यू के वरिष्ठ नेता जोगेश्वर राय के नेतृत्व में रवाना किया गया ,जो गांव – गांव, गली – गली जाकर लोगों को संकल्प रैली में शामिल होकर सफल बनाने का आह्वान करेगा।श्री राय ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की संकल्प रथ को पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना करने के पश्चात बिशुनपुर अड़रा पंचायत भवन परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उपस्थित लोगों को आगामी 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले संकल्प रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रिकार्ड बनाने आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जद यू के प्रखंड अध्यक्ष हिमाचल कुमार ने किया जबकि संचालन भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र कुमार कुशवाहा के द्धारा किया गया। जिसमें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री असगर अली, भाजपा नेता गौड़ीशंकर सिंह, वीरेन्द्र सिंह, अखिलेश कुमार कुशवाहा, मो0 फकरुद्दीन, चन्देश्वर कुमार भारती, कृष्ण कुमार सिंह, धीरज गुप्ता, जदयू पंचायत अध्यक्ष मो शरीफ, बलीराम सिंह, संजीत कुमार, विनोद ठाकुर, लोजपा पंचायत अध्यक्ष मन्ना पासवान राजेन्द्र पासवान सहित अन्य राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल थे।