महुआ में बेमौसम बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि

महुआ(सारण): महुआ में बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि ने किसानों की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। बुधवार को महुआ के बेलकुंडा, रानीपोखर, हरपुरओस्ती,कंहौली,गद्दोपुर,मिर्ज़ानागर,परसौनिया,छतवारा,सिंघाड़ा समेत कई स्थानों में बारिश के साथ ओले गिरे। साथ ही बारिश के साथ तेज गति से हवा से फसलें बर्बाद हुई है।बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि के कारण किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है।गेहूं सहित साग-सब्जियों व अन्य फसलों को नुकसान की जानकारी मिली है। मौसम के इस मिजाज से वारिश व ओलावृष्टि से किसी अन्य प्रकार के क्षति की खबर नही है।