
परवेज अख्तर/सिवान;
हुसैनगंज : स्थानीय प्रखंड के हथौड़ा श्री बांके बिहारी मंदिर श्रीकांत धाम में अक्षय नवमी के अवसर पर पारंपरिक रूप से आंवला वृक्ष का पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर सबसे पहले आंवला वृक्ष का पूजन आचार्यों द्वारा कराया गया तत्पश्चात बाल भोज का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष ए. के .पांडेय ने बताया कि वैदिक मंत्रोचार के बीच पहले वृक्ष का पूजन हुआ फिर गुप्त दान दिया गया पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय नवमी के दिन दिया गया दान का क्षय नहीं होता। जो लोक और परलोक में सुख प्रदान करता रहता है। पूजन के उपरांत कई प्रकार के व्यंजन वृक्ष के नीचे शुद्धता के साथ बनाए गए और फिर सबसे पहले मंदिर परंपरा के अनुसार बालक बालिकाओं को भोजन कराया गया तत्पश्चात प्रसाद स्वरूप श्रद्धालुओं ने भोजन किया। इस अवसर पर अधिवक्ता एवं पत्रकार अरविंद कुमार पांडेय, पैक्स अध्यक्ष विंध्याचल पांडेय अजय यादव हरि जी, मैनेजर साहब, शशि भूषण पांडेय, अनिरुद्ध गुप्ता चंदन यादव, सचिन कुमार अमृत राज पांडेय, सुमित यादव आदि सक्रिय भूमिका में रहे।




Recent Comments