पानापुर (सारण)बुधवार को थानाक्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनी मे जाँच करने पहुंचे बीडीओ के सामने हीं शिकायतकर्ता और प्रधानाध्यापक आपस में भीड़ गए।दोंनो तरफ से खुब लात घूसे चले तथा गाली गल्लौज भी हुआ।ये सारी घटना स्थानीय बीडीओ के समक्ष घटित हुआ।दोंनो पक्षों के शोरगुल तथा मारपिट के कारण विद्यालय का जाँच नहीं हो सका ।मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय बीडीओ ने एक पत्र जारी कर उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनी के प्रधानाध्यापक को आवश्यक दस्तावेज के साथ प्रखण्ड कार्यालय में 9 नवम्बर को उपस्थित होने का आदेश जारी किया है ।बता दे कि स्थानीय ग्रामीण उमाशंकर सिंह ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनी के प्रधानाध्यापक पर सरकार के योजनाओं यथा मध्याह्न भोजन, पठन-पाठन, पोशाक छात्रवृति आदि में धांधली का आरोप लगाया है ।जिसकी शिकायत जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी तथा स्थानीय बीडीओ के पास की है।जिसकी जाँच के लिए स्थानीय बीडीओ विद्यालय पहुंचे थे।दोंनो ही पक्षों ने थाने में आवेदन दिया।उमाशंकर सिंह ने अपने आवेदन में कहा है कि अपने स्तर से जाँच करे।जबकि प्रधानाध्यापक ने थाने में आवेदन देकर उमाशंकर सिंह, अनिरूद्ध सिंह तथा अनिकेत सिंह पर गाली गल्लौज तथा मारपिट करने तथा रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।




Recent Comments