मढ़ौरा के रामपुर खोरम में चली गोली , मुखिया के भतीजा घायल

मढ़ौरा (सारण):
गौरा ओपी क्षेत्र के रामपुर खोरम गांव में सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे के आसपास गोली लगने से स्थानीय मुखिया के भतीजे घायल हो गये। ज़ख़्मी का इलाज मढ़ौरा रेफरल अस्पताल में चल रहा था।घायल रामपुर खोरम निवासी मनबोधन सिंह का 22 वर्षीय पुत्र अतुल कुमार सिंह बताया जाता है। जो रामपुर पंचायत में मुखिया राकेश सिंह के भतीजा है।अस्पताल के डॉक्टर ने कहा की घायल के दाहिने हाथ में गोली लगी है।घायल के बयान पर पुलिस ने सरपंच राम किशोर साह उर्फ रामू साह , सरपंच के पुत्र राजन साह , राजू साह , सोनू साह औऱ रामेश्वर सिंह , वरुण सिंह , तनय सिंह कों आरोपित बनाया है। पीड़ित के अनुसार नगरा बाजार से एका अन्य युवक के साथ बाइक लौट रहे थे की पंचपट्टी स्थान के पास आरोपित गोली मार घायल कर दिए। ज्ञात हो की वादी पक्ष के परिवार का आरोपित परिवार से पूर्व से जमीनी विवाद चला आ रहा है । जिसको लेकर पिछले दिनों में कई घटनाएं घट चुकी है । क्षेत्र में घटना कों लेकर जितनी मुंह उतनी चर्चाएं है । पुलिस पीड़ित का बयां दर्ज कर प्राथमिकी की प्रक्रिया पुरी करनें में लगी हुई थी ।