
हिन्दू जागरण मंच के बैनर तले धरना पर बैठे लोग
सीवान : पश्चिम बंगाल में एक साजिश के तहत अराष्ट्रीय तत्वों के द्वारा स्थानीय सत्ताधारी दल के सहयोग से लक्ष्य निर्धारित कर के हिन्दू भगिनी व बन्धुओं की लगातार हत्या की जा रही है । बंगाल में हो रहे इस लक्षित हिंसा का हम विरोध करते हुए, वुधवार को इस शांतिपूर्ण धरना के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय से मांग करते हैं कि पश्चिम बंगाल के हिन्दूओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करते हुए बंगाल की राज्य सरकार को बर्खास्त किया जाए । उक्त बाते बुधवार को सीवान समाहरणालय के गेट पर हिन्दू जागरण मंच, सीवान के तत्वावधान में आयोजित धरना स्थल पर हुए एक सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सम्पर्क प्रमुख प्रोफेसर रविन्द्र पाठक ने कही ।

वरीय उप समाहर्ता को महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम से ज्ञापन सौंपता प्रतिनिधि मंडल
सभा का संचालन हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक अनिल मणि त्रिपाठी ने किया । इस मौके पर योगेंद्र सिंह, राजीव कुमार सिंह बिट्टू, रमेश चंद्र सिंह, जन्मेजय जी, बाल्मीकि यादव, विनोद कुमार श्रीवास्तव, कुमार सत्यम सिंह, रविरंजन श्रीवास्तव, देवेंद्र गुप्ता, प्रभात रंजन, राहुल तिवारी, मनोरंजन मिश्र, मनोज कुमार सिंह, कमलेश सिंह , भारत भूषण पाण्डेय सहित दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया ।
इस मौके पर हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक श्री त्रिपाठी ने बताया कि इस एक दिवसीय धरना में सीवान के विभिन्न प्रखंडों व विभिन्न सामाजिक – सांस्कृतिक संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए ।
धरना के समापन के बाद हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक अनिल मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सीवान समाहरणालय में मौजूद वरीय उप समाहर्ता को महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम से ज्ञापन सौंपा । प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर बिहार प्रांत संपर्क प्रमुख प्रोफेसर रविन्द्र पाठक, संघ के विभाग सेवा प्रमुख प्रभात रंजन जी, बजरंग दल के क्षेत्र संयोजक जन्मेजय कुमार, समाजसेवी कमलेश कुमार सिंह शामिल थें ।
➖➖➖
✍परमार मीडिया नेटवर्क,सिवान




Recent Comments