आंगनबाड़ी सेविकाओं ने अबीर गुलाल खेलकर किया योगदान, हड़ताल से वापस लौटी
मढौरा (सारण)।
पिछले माह के 5 दिसम्बर से अपनी 15 सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चित कालीन हड़ताल से वापस लौटी सेविकाओं ने मढौरा परियोजना कार्यालय पर सीडीपीओ को अपना योगदान देने पहुची सेविकाओं ने एक दुसरो को गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया, उत्साह व जोश के साथ सेविकाओं ने जमकर होली खेली, और एक दूसरे को गुलाल लगाया, उसके बाद सभी सेविकाएं अपने अपने केंद्रों के संचालन हेतु वापस लौटी, अध्यक्ष वेणु मीनाक्षी ने कहा कि समाज कल्याण मंत्री, और आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल के साथ हुई वार्ता में सेविकाओं की मानदेय राशि 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दी गई है,जिसके बाद सेविकाओं में ख़ुशी है, इस दौरान प्रखंड परियोजना कार्यालय पर सुमिंत्रा पांडेय, सरिता कुमारी, गीता देवी, अनिता देवी, मीरा देवी सरिता कुमारी, सहित सैकड़ों सेविकाओ ने अपना योगदान दिया।